Search icon
New Delhi, 27 May 2026

डीएस ग्रुप और प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड ‘बेन्स कुकीज़’ के बीच एक्सक्लूसिव साझेदारी, भारत में होगी एंट्री

नई दिल्ली, 27 मई 2026: भारत के प्रमुख एफएमसीजी और मल्टी-बिजनेस कॉरपोरेशन, धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने ब्रिटेन के लोकप्रिय बेक्ड ट्रीट्स और डेज़र्ट क्यूएसआर ब्रांड, बेन्स कुकीज़ (Ben’s Cookies) के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के ज़रिए इस प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड की भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। साल 1983 में ऑक्सफोर्ड से शुरुआत करने वाले बेन्स कुकीज़ ने अपनी खास “चंकी और गूई” टेक्सचर वाली कुकीज़ के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। यह साझेदारी बेन्स कुकीज़ के पारंपरिक और गुणवत्ता-केंद्रित दृष्टिकोण को भारतीय बाजार में लेकर आया है जिसके तहत भारत में एक खास “बेकरी-फर्स्ट” रिटेल फॉर्मेट पेश किया जाएगा। जो स्टोर में ताजगी और सरल, शुद्ध सामग्री को प्राथमिकता देता है।

ब्रांड की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, बेन्स कुकीज़ भारतीय बाजार में अपने लॉन्च के साथ पसंदीदा फ्लेवर्स की एक विविध श्रृंखला पेश करेगा, जिसमें क्लासिक मिल्क चॉकलेट चंक, व्हाइट चॉकलेट एंड मैकाडामिया, और जिंजर एंड डार्क शामिल हैं। साथ ही, यहाँ विशेष रूप से एक एगलेस (बिना अंडे का) वैरिएंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। ताज़ा बेक किए गए ट्रीट को चाहने वालों के साथ-साथ ब्रांड आकर्षक गिफ्टिंग सॉल्यूशंस भी प्रदान करेगा, जो त्योहारों और कॉर्पोरेट अवसरों पर साझा करने के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प होंगे। यहाँ एक सिंगल कुकी (प्रति कुकी) की शुरुआती कीमत ₹325 होगी, जबकि गिफ्टिंग विकल्पों की कीमत ₹1500 से अधिक तक जाएगी। इस साझेदारी का लक्ष्य देशभर के कुकी प्रेमियों तक गुणवत्ता और ताजगी का प्रीमियम स्तर पहुँचाना है।

इस अवसर पर बेन्स कुकीज़ इंडिया की संस्कृति गुप्ता ने दोनों संस्थाओं के बीच तालमेल पर ज़ोर देते हुए कहा, “भारत में बेन्स कुकीज़ का आगमन, प्रीमियम फूड रिटेल सेक्टर में डीएस ग्रुप के रणनीतिक विस्तार का एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमें भारतीय बाजार में ब्रिटिश विरासत का एक हिस्सा पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह साझेदारी 40 वर्षों की आर्टिजनल बेकिंग की विरासत को डीएस ग्रुप की भारतीय स्वाद और उपभोक्ता पसंद की गहरी समझ के साथ जोड़ती है।” उन्होंने आगे बताया कि उनकी मजबूत रिटेल विस्तार रणनीति, भारत में बेन्स कुकीज़ के लिए डीएस ग्रुप के विकास लक्ष्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके तहत मौजूदा वित्त वर्ष में देशभर में आठ से दस फिजिकल स्टोर्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, ग्राहकों तक ताज़ा कुकीज़ आसानी से पहुंचाने के लिए बेन्स कुकीज़ प्रमुख ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध रहेगा।

बेन्स कुकीज़ के ल्यूक मेनेजेस ने ब्रांड के मानकों पर बात करते हुए कहा, “भारत में भी हमारे पारंपरिक गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए हर बेन्स कुकीज़ बुटीक में लाइव-ओवन की सुविधा होगी, जहां पूरे दिन ताज़ा कुकीज़ बेक की जाएंगी। हमारी विश्व प्रसिद्ध कुकीज़ के अलावा, हम ग्राहकों के लिए कई और स्वादिष्ट विकल्प भी पेश करेंगे, जिनमें रिच कुकी शेक्स, कॉफी और कुकी आइसक्रीम सैंडविच शामिल हैं। डीएस ग्रुप के साथ काम करने का अवसर मिलने पर हम बेहद आभारी हैं और भारतीय डेज़र्ट संस्कृति का एक प्रिय हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।”

यह साझेदारी ऐसे समय में हो रही है जब भारत में अधिक उपभोक्ता प्रीमियम और हैंडक्राफ्टेड खाद्य उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वर्ष 2024 में 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य वाला घरेलू कुकी बाजार तेज़ी से बढ़ रहा है और अनुमान है कि यह 2033 तक 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस बाज़ार वृद्धि के पीछे शहरी समृद्धि में बढ़ोतरी और ‘प्रीमियमाइजेशन’ उत्पादों की ओर बढ़ता रुझान प्रमुख कारण है, जहां उपभोक्ता तेजी से ऑथेंटिक और हैंडक्राफ्टेड स्वादिष्ट उत्पादों की तलाश कर रहे हैं। इसी अंतर को कम करने के लिए बेन्स कुकीज़ ऑथेंटिसिटी और ताजगी को महत्व देने वाले लोगों के लिए हैंडक्राफ्टेड, फ्रेश बेक की गई कुकीज़ और सिंपल गिफ्टिंग सोल्यूशन पेश करता है।

बेन्स कुकीज़ के बारे में

बेन्स कुकीज़ की स्थापना वर्ष 1983 में कुकरी राइटर हेलगे रुबिनस्टीन ने की थी। इसके ठीक एक साल बाद, 1984 में ऑक्सफोर्ड के कवर्ड मार्केट में इसका पहला स्टोर खोला गया। तब से यह ब्रांड अपनी खास “चंकी, गूई और ताज़ा बेक्ड” कुकीज़ के लिए दुनिया भर में एक बेहद लोकप्रिय ब्रिटिश ब्रांड बन चुका है। इस ब्रांड का नाम हेलगे रुबिनस्टीन के बेटे 'बेन' के नाम पर रखा गया था। शुरुआत से ही यह ब्रांड अपनी पारंपरिक गुणवत्ता और सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहा है। बेन्स कुकीज़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें साधारण चॉकलेट चिप्स की जगह असली चॉकलेट चंक्स, ताज़ा मक्खन और उच्च गुणवत्ता वाली बेहतरीन सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी हर कुकी पूरे दिन स्टोर में ही ताज़ा बेक की जाती है, जिससे ग्राहकों को हमेशा गर्म और स्वादिष्ट स्वाद मिलता है। ऑक्सफोर्ड के एक छोटे से मार्केट स्टॉल से शुरू होकर बेन्स कुकीज़ आज दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला एक बड़ा नाम बन चुका है और अब पहली बार अपनी इसी पारंपरिक और लोकप्रिय रेसिपी को लेकर भारत आ रहा है।